टेक सेक्टर में छंटनी के बीच इन्फोसिस ने पहली छमाही में हायर किए 12,000 फ्रेशर्स

इन्फोसिस के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जयेश संघराजका ने बताया है कि उनकी कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में 12,000 नए कर्मचारियों की नियुक्ति की है। बकौल संघराजका, इन्फोसिस का लक्ष्य इस साल 20,000 नए कर्मचारियों की नियुक्ति करने का है। यह ऐसे समय में हुआ है जब टेक सेक्टर की कई कंपनियां छंटनी कर रही हैं।