'टैटू बनवाने से यूपी में 20 महिलाओं को हुआ AIDS' वाली खबर का गाज़ियाबाद प्रशासन ने किया खंडन

यूपी के गाज़ियाबाद में 'टैटू बनवाने से 4 साल में 20 महिलाओं को हुआ एड्स' वाली खबर पर ज़िला एड्स नियंत्रण अधिकारी, गाज़ियाबाद ने स्पष्टीकरण जारी किया है। अधिकारी ने इस खबर को गलत और भ्रामक बताया और कहा, "इस प्रकार का कोई आंकड़ा विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है...समाचार के संबंध में आवश्यक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।"