'ट्रैक्टरवा धीरे करिए एकदम राफेल बना दिए हैं', खान सर का नया वीडियो हुआ वायरल
बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण करने निकले खान सर का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। वीडियो में खान सर हैंड लाउडस्पीकर के माध्यम से ड्राइवर से ट्रैक्टर धीरे करने की गुजारिश करते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "ट्रैक्टरवा धीमा कर लीजिए...एकदम राफेल बना दिए हैं आप...पूरा दिल, गुर्दा और किडनी अपनी जगह से हिल-डुल गया है।"