'ट्रंप आपका स्वागत नहीं...' मुस्लिम देश में क्यों हो रहा है अमेरिकी राष्ट्रपति का भारी विरोध?
26-अक्टूबर को कुआलालंपुर में आयोजित आसियान सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की भागीदारी से पहले मलेशिया के 20 से अधिक नागरिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। उनका नारा है- 'ट्रंप, मलेशिया में आपका स्वागत नहीं है।' यह प्रदर्शन फिलिस्तीन और मध्य पूर्व के प्रति ट्रंप की नीतियों, विशेषकर गाज़ा में इज़रायल के समर्थन के खिलाफ है।