'ट्रंप मर चुके हैं', सोशल मीडिया पर यह क्यों कर रहा है ट्रेंड?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सार्वजनिक मंच पर न दिखने के बाद सोशल मीडिया पर 'ट्रंप मर चुके हैं' ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले ट्रंप के हाथ पर चोट और टखनों में सूजन दिखी थी। अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी ट्रंप की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बीच कहा था कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं।