'टेढ़ा हो गया है, लाओ सीधा कर दूं' कहकर हाथ में लिया ₹3 लाख का सोने का कड़ा, फिर भाग गया शख्स
महाराष्ट्र के लातूर में सोने का कड़ा सीधा करने के बहाने कथित तौर पर ठगी का मामला सामने आया है। एक होटल मैनेजर ने आरोप लगाया कि योगेश उत्तमराव हांडे नामक शख्स ने उसका करीब ₹3 लाख का सोने का कड़ा सीधा करने के लिए लिया और फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।