'डिंपल यादव को CJP के संसद मार्च के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया', सपा का दावा
सपा ने कहा है कि CJP के संसद मार्च के दौरान पुलिस ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव को हिरासत में ले लिया है। पार्टी ने X पर लिखा, "छात्रों की आवाज़ उठा रहीं लोकसभा सांसद श्रीमती डिंपल यादव व अन्य सपा सांसदों को...डिटेन किया जाना...छात्रों पर लाठीचार्ज...बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक है।"