'डॉक्टर बोला स्मोकिंग से अधिक खतरनाक है जॉब स्ट्रेस', टेकी की पोस्ट पर लोग बोले- जॉब छोड़ दो
टेकी ने ऑनलाइन बताया कि उसके डॉक्टर ने नौकरी के तनाव को स्मोकिंग से भी ज़्यादा खतरनाक बताया और ब्रेक लेने की सलाह दी। डॉक्टर के अनुसार लंबे समय का वर्क स्ट्रेस दिल की बीमारी का कारण बन सकता है। इस पोस्ट पर कई यूज़र्स ने बर्नआउट के अनुभव साझा किए और उसे नौकरी छोड़ने या ब्रेक की सलाह दी।