'डेनमार्क, समय आ गया है'; ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर फिर दी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर डेनमार्क पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "NATO पिछले 20 वर्षों से डेनमार्क को बता रहा है कि आपको रूसी खतरे को ग्रीनलैंड से दूर करना होगा। दुर्भाग्यवश...डेनमार्क इसके लिए कुछ नहीं कर सका...अब समय आ गया है और यह किया जाएगा।"