inshorts

'डीपसीक' के फाउंडर लियांग का गांव चीन में बना टूरिस्ट हॉटस्पॉट

चीनी एआई चैटबॉट 'डीपसीक' के फाउंडर लियांग वेनफेंग का गांव टूरिस्ट हॉटस्पॉट बन गया है। लियांग का जन्म चीन के दक्षिणी प्रांत गुआंगडोंग के मिलिलिंग गांव में हुआ था जहां अब पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय प्रशासन ने गांव का सौंदर्यीकरण शुरू कर दिया है। पर्यटक गांव से पत्थर व पत्तियां बतौर यादगार लेकर जा रहे हैं।