inshorts

'तो बिल्लियों की संख्या बढ़ानी चाहिए'....आवारा कुत्तों को लेकर सुनवाई पर क्यों बोला सुप्रीम कोर्ट?

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों की समस्या पर सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सीयू सिंह ने दलील दी कि यदि आवारा कुत्तों को हटाया जाता है तो इससे चूहों और बंदरों की संख्या बढ़ जाएगी। इसपर कोर्ट ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा, "बिल्लियों को चूहों की दुश्मन माना जाता है...यानी अगर चूहों से निपटना है...तो बिल्लियों की संख्या बढ़ानी चाहिए।"