'तुम तो चाइना से हो' कहकर भारतीय महिला के पासपोर्ट को चीन ने बताया अमान्य
शंघाई (चीन) एयरपोर्ट पर ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय नागरिक पेम वांग थोंगडोक के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। चीनी एयरपोर्ट अधिकारियों ने महिला के पासपोर्ट पर जन्मस्थान अरुणाचल प्रदेश देखकर उसे 'चीन' का नागरिक बताते हुए उस पर नई टिकट खरीदने का दबाव बनाया और उसे जापान की फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया।