'तुम मर जाओ', जेनसेन हुआंग ने 30 अधिकारियों के सामने भारतीय मूल के जय पुरी से कहा: रिपोर्ट

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, NVIDIA के पूर्व CEO जेनसेन हुआंग ने बंद कमरे में मीटिंग के दौरान कंपनी के 30 से अधिक अधिकारियों की मौजूदगी में भारतीय मूल के एग्जीक्यूटिव VP जय पुरी का अपमान किया था। हुआंग ने पुरी से कहा था, "मैं चाहता हूं कि तुम मर जाओ और हमें इस मुसीबत से छुटकारा दिला दो।"