'तुम्हें सिर्फ गोली मारने की इजाज़त है…,' पाक में परिवार द्वारा हत्या किए जाने से पहले युवती

बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर शादी करने वाले कपल की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिवार द्वारा हत्या किए जाने से पहले युवती ने कहा, "तुम्हें सिर्फ मुझे गोली मारने...की इजाज़त है।" युवक और युवती की हत्या का वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद पुलिस ने कम-से-कम 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।