'तुम्हारा जो आईफोन चुराया है, उसका पासवर्ड दे दो', चोरों ने युवती को भेजे मेसेज
देहरादून की एक युवती ने बताया है कि 12 सितंबर को चोरों ने घर में घुसकर उसके भाई व दोस्तों का मोबाइल चुरा लिया था। उसने बताया, "पुलिस तो चोरों तक नहीं पहुंच पाती लेकिन...चोर मुझतक पहुंच गए...चोरों ने कहा 'तुम्हारा आईफोन जो चुराया है, उसका पासवर्ड दे दो'।" उसने चोरों द्वारा भेजे गए मेसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।