'तुम्हारे पास गांजा है', पुलिस बनकर आए 'दरिंदों' ने महिला से किया गैंगरेप; 3 आरोपी गिरफ्तार
नेलमंगला (कर्नाटक) में 27-वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि खुद को स्थानीय पुलिस बताकर घर में घुसे 5 लोगों में से 3 लोगों ने उसका गैंगरेप किया। बकौल महिला, उन्होंने उसपर और उसके परिचितों पर गांजा रखने और देह व्यापार में शामिल होने का आरोप लगाते हुए ₹1 लाख मांगे। पुलिस ने 3 आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है।