'तुम्हारा रेट क्या है?' बेंगलुरु में कैब का इंतज़ार कर रही युवती से शख्स ने की अभद्रता
बेंगलुरु में कैब का इंतज़ार कर रही एक युवती से स्कूटर सवार शख्स द्वारा अश्लील टिप्पणियां कर उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। वीडियो में युवती से शख्स 'तुम्हारा रेट क्या है?...तुमसे संबंध बनाना है' कहता दिखा। युवती ने अपने पोस्ट में लिखा, "किसी को भी ऐसा उत्पीड़न नहीं झेलना चाहिए।" मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।