inshorts

'त्योहारों के महीने' अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

1 अक्टूबर को बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत 12 राज्यों में बैंक बंद रहेंगे जबकि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। दूसरा-चौथा शनिवार और सभी रविवार के अलावा, अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों में 6-7 अक्टूबर, 20-24 अक्टूबर, 27-28 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को छुट्टी होगी। इस दौरान दिवाली-छठ व कुछ क्षेत्रीय त्योहार हैं।