inshorts

'तेरे दोस्त को लाइक करती हूं…' गर्लफ्रेंड की बात सुन सदमे में गया 17 वर्षीय लड़का, की खुदकुशी

कानपुर (यूपी) में गर्लफ्रेंड की बात से आहत 17-वर्षीय लड़के ने खुदकुशी कर ली है। लड़के के फोन से ऑडियो मिला है जिसमें गर्लफ्रेंड उससे कहती सुनाई दे रही है, "तुम्हें अब पसंद नहीं करती...मुझे तुम्हारा दोस्त पसंद है...बार-बार मुझे फोन मत करो।" लड़के द्वारा 'तुम्हारे बिना मर जाऊंगा' कहने पर लड़की ने कहा, "तुम्हें जो करना है कर लो।"