inshorts

'दो जूते मारूंगा तुमको मैं...' MP में कलेक्टर ने हॉस्टल इंचार्ज को दी धमकी, बाद में मांगी माफी

विदिशा (एमपी) में निरीक्षण के दौरान एक स्कूल के हॉस्टल में बच्चों के उपस्थित नहीं होने पर कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने हॉस्टल अधीक्षक को धमकाते हुए 'दो जूते मारूंगा तुमको' कहा है। घटना का वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने माफी मांगी है। कलेक्टर ने कहा, "मुझे ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए था...मैं इसके लिए क्षमा चाहता हूं।"