'दे-दे प्यार दे' गाने पर डांस करते दिखे शादी में पहुंचे यूपी के मंत्री, वायरल हुआ वीडियो

ललितपुर (यूपी) में बीते दिनों एक शादी समारोह में पहुंचे प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मंच पर चढ़कर डांस करते नज़र आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला सिंगर के 'दे-दे प्यार दे' गाना गाते ही पंथ मंच पर झूमते दिखे। बकौल रिपोर्ट्स, पंथ रिटायर्ड शिक्षक बालकृष्ण नायक नन्ना के नाती की शादी में पहुंचे थे।