'दो बार नहीं खरीद सकते तो एक बार भी मत खरीदो', फाइनेंस एजुकेटर का फाइनेंशियल मंत्र हुआ वायरल

फाइनेंस एजुकेटर अक्षत श्रीवास्तव के अनुसार, आजकल लोग चीज़ें खरीदते हैं क्योंकि उनके पास ईएमआई/लोन की सुविधा है न कि इसलिए कि वे वास्तव में उसे अफोर्ड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी चीज़ को बिना तनाव के दो बार नहीं खरीद सकते तो एक बार भी मत खरीदिए। वहीं, उनका यह फाइनेंशियल मंत्र वायरल हो रहा है।