'द इकोनॉमिस्ट' ने कहा- 'गरीब देश' भारत पशु संरक्षण में अच्छा कर रहा है; हुई आलोचना
ब्रिटेन के 'द इकोनॉमिस्ट' की एक रिपोर्ट पर विवाद छिड़ गया है जिसमें भारत को 'गरीब देश' बताते हुए वन्यजीव संरक्षण में भारत के प्रयासों को 'बेहद अच्छा' बताया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "शिकार रोकना नस्लवादी मानसिकता कम करने से कहीं आसान है।" एक यूज़र ने लिखा, “ब्रिटिश साम्राज्य चला गया...मानसिकता नहीं गई।"