हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि मंदिर में दान किए गए पैसे भगवान के होते हैं, सरकार के नहीं होते। कोर्ट ने कहा कि दान का उपयोग वेदों, योग की शिक्षा, मंदिरों के रखरखाव और सामाजिक कार्यों में होना चाहिए। अदालत ने सड़कों और पुलों के निर्माण जैसे कार्यों के लिए दान राशि के उपयोग पर रोक लगाई है।