'दुनिया को बचाना है'...यह सोच अमेरिका में लड़की ने निकाल दीं अपनी आंखें
केली मुथार्ट नामक अमेरिका लड़की ने 2018 में अपनी आंखें निकाल दी थीं। बकौल केली, वह ड्रग्स लेने लगी थी और चर्च के पास किसी ने 'मैंने घर लॉक कर दिया है, तुम्हारे पास दूसरी चाबी है?' कहा। यह सुनकर केली को लगा कि उससे 'दुनिया को बचाने के लिए बलिदान' मांगा जा रहा है इसलिए उसने आंखें निकाल दीं।