'दुनिया में पहली बार' चीन में इंसानों के साथ हाफ मैराथन में दौड़े 21 रोबोट
'दुनिया में पहली बार' बीजिंग (चीन) में शनिवार को आयोजित यिझुआंग हाफ-मैराथन में 21 ह्यूमनॉइड रोबोट ने हज़ारों धावकों संग 21 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। ये रोबोट्स अलग-अलग आकार के थे। बीजिंग इनोवेशन सेंटर ऑफ ह्यूमन रोबोटिक्स के रोबोट ने 2 घंटे 40 मिनट में दौड़ पूरी की जबकि पुरुष विजेता ने 1 घंटा 2-मिनट का समय लिया।