टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टीम में वाइट बॉल क्रिकेट का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी बताया है। उन्होंने 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा, "हार्दिक दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं...दुनिया में उनके जैसे केवल दो-तीन खिलाड़ी ही हैं। वह मुश्किल समय में बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं और उनका प्रभाव शानदार होता है।"