'दोपहिया को ₹200, कार को ₹1000 का पेट्रोल', क्या देश में लग गई लिमिट? सरकार ने दिया जवाब
केंद्र सरकार ने देश में कुछ जगह फ्यूल पंपों पर दोपहिया को ₹200 और कार को ₹1000 का ही पेट्रोल मिलने की रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है। सरकार ने कहा, "हमारे यहां किसी भी पेट्रोल पंप पर सप्लाई की वजह से कहीं भी ड्राई आउट नहीं है और पेट्रोलियम मंत्रालय ने लिमिट लगाने का आदेश कहीं भी नहीं दिया है।"