'दोपहर में सोना, शॉपिंग' युवती ने बताया नौकरी लगते ही छोटी-छोटी चीज़ें कैसे बन गईं लग्ज़री
कुलजोत कौर नामक इंस्टाग्राम यूज़र ने बताया है कि नौकरी लगने के बाद उनकी ज़िंदगी की कई बेसिक चीज़ें अब लग्ज़री बन गई हैं। उन्होंने बताया, "अब दोपहर की नींद नसीब नहीं होती...वीकेंड पर दोस्तों से मिलना-शॉपिंग नहीं कर पाती...बिस्तर से उठने का मन नहीं करता...शाम 5-बजे के बाद बस थक-हार जाती हूं...एक फिल्म टुकड़ों में देखकर पूरी करती हूं।"