बेटी की शादी से 10 दिन पहले होने वाले दामाद संग अलीगढ़ (यूपी) से भागने वाली महिला का पुलिस हिरासत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला कह रही है कि वह 'दामाद' के साथ रहना चाहती है। उसने पति के उन आरोपों को भी नकारा जिसमें कहा गया था कि वह ₹3-4 लाख व ज़ेवरात लेकर भागी है।