दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की रात इस सीज़न की अब तक की सबसे ठंडी रात हो सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि गुरुवार रात को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16°C के आसपास तक पहुंच सकता है। वहीं, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के इलाकों में न्यूनतम तापमान 18°C से 19°C तक पहुंचने की संभावना है।