दिल्ली ने विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए संभावित टीम का किया ऐलान, कोहली और पंत का नाम शामिल
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए घोषित संभावित खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली और ऋषभ पंत को जगह दी है। सूची में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। कोहली ने पिछले हफ्ते डीडीसीए को सूचित किया था कि वह विजय हज़ारे ट्रॉफी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।