दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे के 'ऑपरेशन कवच' के तहत अवैध हथियार रखने, चोरी, प्रतिबंधित मादक पदार्थ और अवैध शराब जैसी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल 1,224 लोगों को हिरासत में लिया और 700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। 'ऑपरेशन कवच' अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए समय-समय पर पुलिस द्वारा चलाई जाने वाली पहल है।