श्योपुर (एमपी) की कलेक्टर शीला दाहिमा का गाना गाते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में वह एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में काला चश्मा लगाकर झूमते हुए फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का फेमस गाना 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' गाती दिख रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उनका यह वीडियो कुछ दिनों पुराना है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है।