ब्रिटेन में झिमिन कियान नाम की 47-वर्षीय महिला को ₹60,000 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले के तहत मनी लॉन्डरिंग के मामले में दोषी ठहराया गया है। कियान ने अपनी निवेश कंपनी के निवेशकों से पैसे लेकर भागने के बाद बिटकॉइन खरीदे थे। उसकी डिजिटल डायरी के मुताबिक, वह 'देवी का अवतार' बनना चाहती थी और अपना राज्य 'लिबरलैंड' बनाना चाहती थी।