'देश में पहली बार' एक 2.5 दिन की बच्ची का किया गया देहदान

देहरादून (उत्तराखंड) स्थित दून मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के एनाटॉमी विभाग में सरस्वती नामक ढाई दिन की बच्ची का देहदान किया गया है। एक डॉक्टर ने बताया, "बच्ची...देश की सबसे युवा देहदानकर्ता है।" अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि दिल संबंधी समस्या के चलते बच्ची को सांस लेने में तकलीफ थी व 10 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।