'दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा, जांच जारी है', दिल्ली ब्लास्ट को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाके की घटना को दुखद बताते हुए कहा, "दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।" उन्होंने आश्वासन दिया कि देश की शीर्ष एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं और जांच पूरी होने पर सभी तथ्य देश के सामने रखे जाएंगे।