'द हंड्रेड 2024' में लंदन स्पिरिट टीम में ग्रेस हैरिस की जगह लेंगी दीप्ति शर्मा
भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा इंग्लैंड में होने वाले 'द हंड्रेड 2024' (महिला) के आगामी सीज़न में लंदन स्पिरिट टीम में चोटिल ग्रेस हैरिस की जगह खेलती हुई दिखेंगी। दीप्ति ने इससे पहले 2021 में खेले गए द हंड्रेड के पहले सीज़न में लंदन स्पिरिट की टीम से खेला था। वहीं, 2022 में वह बर्मिंघम फोनिक्स टीम का हिस्सा थीं।