भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने फिल्म 'धुरंधर' के ट्रेंडिंग ट्रैक 'FA9LA' पर अपने पिता के साथ एयरपोर्ट पर डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में साइना व उनके पिता 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए किरदार 'रहमान डकैत' की एंट्री पर आधारित डांस स्टेप को दोहराते दिख रहे हैं।