'धुरंधर' के शो में दर्शकों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया
नोएडा (उत्तर प्रदेश) स्थित एक मॉल में गुरुवार रात 'धुरंधर' के शो के दौरान फिल्म देखने आए कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे भी चले जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।