'नो हैंडशेक' विवाद के बीच भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को दिया हाई-फाइव
मलेशिया में सुल्तान ऑफ जोहोर कप मैच से पहले भारत-पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को हाई-फाइव दिया। पाकिस्तान हॉकी महासंघ द्वारा अपने खिलाड़ियों को भारतीयों से किसी तरह के टकराव से बचने की सलाह दिए जाने के बाद यह वाकया हुआ। गौरतलब है, क्रिकेट मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था।