'न अच्छा छात्र बन पाया, न अच्छा बेटा' लिखकर MP के युवक ने कॉलेज की तीसरी मंज़िल से लगाई छलांग

इंदौर (मध्य प्रदेश) में बीएससी थर्ड ईयर के एक छात्र ने कॉलेज बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस के मुताबिक, छात्र ने सुसाइड करने से पहले सोशल मीडिया स्टोरी में लिखा, "न अच्छा स्टूडेंट बन पाया और न अच्छा बेटा।" बकौल रिपोर्ट्स, छात्र के दोस्त ने दौड़कर उसे बचाने की कोशिश की थी।