'नाजायज़ पत्नी' और 'रखैल' शब्द के इस्तेमाल पर बॉम्बे हाईकोर्ट को SC ने लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट को एक फैसले को लेकर फटकार लगाई है जिसमें एक महिला की शादी को रद्द करते हुए उसे 'नाजायज़ पत्नी' और 'वफादार रखैल' बताया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इसे महिला के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि इस तरह के महिला विरोधी शब्दों का इस्तेमाल संविधान के आदर्शों के खिलाफ हैं।