'नकदी बांटने' का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली के 3 ट्रैफिक पुलिसकर्मी हुए निलंबित
दिल्ली के 3 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के आपस में 'नकदी बांटने' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेते हुए प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की गई और तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।