'नहीं टूटेगा, मेड इन इंडिया टैबलेट'...अश्विनी वैष्णव ने टैब पर खड़े होकर चेक की मज़बूती

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुग्राम (हरियाणा) के मानेसर में वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज़ कंपनी के हेडक्वार्टर का दौरा किया और कंपनी के डायरेक्टर्स ने उन्हें उनके यहां बने मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स दिखाए हैं। वैष्णव ने एक टैबलेट को पटककर और उसके ऊपर खड़े होकर मज़बूती जांची। वैष्णव ने वीडियो शेयर कर लिखा, "नहीं टूटेगा, डिज़ाइंड इन इंडिया, मेड इन इंडिया।"