inshorts

'पैंट पहनकर आओ' अयप्पा दीक्षा लेने वाले कर्मचारी को पहनावे के चलते TCS ने गेट पर रोका

हैदराबाद स्थित TCS ऑफिस ने अयप्पा दीक्षा शुरू करने के बाद पारंपरिक धोती मुंडू पहनकर पहुंचे एक कर्मचारी को गेट पर रोक दिया। बकौल कर्मचारी, उसने 2-महीने पहले ही मैनेजमेंट को अपनी दीक्षा के बारे में बता दिया था। एचआर के मुताबिक, कर्मचारी को पैंट पहनने को कहा गया क्योंकि कंपनी के क्लाइंट विदेशी हैं जो यह परंपरा नहीं जानते।