'पाक से मिले थोड़े पैसों के लालच में ट्रंप ने भारत से बिगाड़े रिश्ते', इस नेता ने किया बड़ा दावा

भारत संग ट्रेड विवाद के बीच अमेरिका के शीर्ष डेमोक्रेटिक नेता रहम इमैनुएल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने 'अहंकार और पाकिस्तान से मिले थोड़े पैसों के लालच' में भारत संग अमेरिका के 40 साल के रणनीतिक संबंधों को खत्म कर दिया। बकौल इमैनुएल, यह राजनयिक भूल के साथ-साथ रणनीतिक गलती है।