भारत विरोधी बयान देने वाले पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक मसूद के भारत आने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "भारत 20-22 नवंबर को प्रथम SCO सभ्यतागत संवाद फोरम की मेज़बानी कर रहा है। यह बहुपक्षीय कार्यक्रम है जिसके लिए पाकिस्तान समेत संगठन के सभी सदस्य देशों को न्योता भेजा गया है।"