दक्षिण अमेरिका के अमेज़न के जंगलों में पाए जाने वाले 'पिग्मी मार्मोसेट' प्रजाति के बंदरों को दुनिया का सबसे छोटा बंदर माना जाता है। एक नवजात पिग्मी मार्मोसेट की लंबाई 5-6 इंच तक होती है और इसे 'फिंगर मंकी' भी कहा जाता है। ये बंदर 15-20 साल जीवित रहते हैं और इनका वज़न 100 ग्राम से ज़्यादा नहीं होता है।