रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ 'युद्ध नशे के विरुद्ध' मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के 750-ठिकानों पर छापेमारी की है। बकौल रिपोर्ट, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को सभी ज़िलों के डीसी और एसएसपी को ड्रग्स फ्री स्टेट बनाने के लिए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।